MP Supervisor Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत शानदार अवसर लेकर आई है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आर्टिकल पोस्ट से MP Paryavekshak Bharti 2025 की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।
एमपी सुपरवाइजर भर्ती 2025: आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: | 09 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख: | 23 जनवरी 2025 |
फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख: | 28 जनवरी 2025 |
परीक्षा तिथि: | 28 फरवरी 2025 से शुरू (दो पालियों में) |
MPESB भर्ती के तहत पदों का विवरण
यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश भोपाल के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस वैकेंसी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सीधी भर्ती के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। खासतौर पर आंगनवाड़ी में कार्यरत महिलाओं के लिए यह स्थायी नौकरी का बेहतरीन मौका है।
MP ESB Parvekshak Vacancy 2025 Details Total 660 Post
Post Name | Total Post |
Parvekshak (Post Code 01) Only for Woman | 10 |
Parvekshak Backlog (Post Code 02) Only for Woman | 09 |
Parvekshak (Post Code 03) Only for Woman | 321 |
Parvekshak (Post Code 04) Only for Woman | 288 |
Parvekshak (Post Code 05) Only for Male | 32 |
MP Paryavekshak Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
एमपी सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता:
- सीमित भर्ती (आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए):
- 12वीं पास
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 वर्षों का अनुभव आवश्यक।
- खुली सीधी भर्ती:
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट)।
एमपी पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (01 जनवरी 2025 को आयु सीमा गणना के आधार पर)
- आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
एमपी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क और अन्य आवश्यक जानकारी इस प्रकार है:
इन्हें भी पढ़े..
- यूपी आंगनवाड़ी के पांच जिलों में भर्ती जारी आवेदन फॉर्म जारी 2025
- आरआरबी रेलवे ग्रुप डी में लगभग 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती 2025
एमपी पर्यवेक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क:
- अनारक्षित वर्ग: ₹500
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/नि:शक्तजन: ₹250
- भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग)
एमपी पर्यवेक्षक भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
पर्यवेक्षक भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:
- लिखित परीक्षा:
- कुल अंकों की संख्या: 200
- परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (नीचे लिंक्स विवरण से डाउनलोड करें )
- दस्तावेज़ सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
एमपी सुपरवाइजर भर्ती 2025: क्यों है खास?
- नौकरी का स्थायित्व: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थायी नौकरी का अवसर।
- उच्च वेतनमान: शुरुआती बेसिक सैलरी ₹25,000 प्रति माह।
- सरकारी नौकरी का आकर्षण: सभी सरकारी लाभ और सुविधाएं।
तैयारी के लिए सुझाव
- परीक्षा सिलेबस का अध्ययन करें और समय का प्रबंधन करते हुए मॉक टेस्ट दें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
- लिखित परीक्षा में सफलता के लिए विषयवार रणनीति बनाएं।
एमपी सुपरवाइजर भर्ती 2025 महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online Form | Click Here |
Notification pdf | Click Here |
Syllabus Download | Click Here |
State Naukari | Click Here |
Official website | Click Here |
मध्य प्रदेश सुपरवाइजर भर्ती 2025 में आवेदन करने का यह सुनहरा मौका न गंवाएं। आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
Sir, what do we have to do to fill this form and when will it be filled